मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ | Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra

Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू किया है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरेली तिहार के अवसर पर गुरूवार को करसा गांव से ’Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे. 

Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra

Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी. महतारी न्याय रथ के संचालक के लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष रूप से बदलाव भी किए गए हैं. न्याय रथ के संचालन के लिए जिले को मिलने वाली डीएमएफ राशि का उपयोग किया जाएगा। 

Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath Yatra कुल नौ जिलों में चला जाएगा 

डॉ. किरणमयी नायक जोकि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं उन्होंने यह बताया कि शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी, नौकरी कर रही सभी महिलाओं को महिला आयोग के कार्यों और महिलाओं के लिए बनाए गए सभी कानूनों, नियमों और उनके अधिकारों को जानना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए हरेली तिहार से Mukhyamantri Mahtari Nyay Rath की शुरूआत की जा रही है

Leave a Comment